सेंसेक्स 131 अंक लुढ़का

By: Mar 28th, 2020 12:02 am

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 131 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। आरबीआई के यह कहने के बाद कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वार्षिक वृद्धि दर के अनुमान जोखिम में हैं, बाजार में आर्थिक मंदी की आशंका गहरा गई। इसके चलते सेंसेक्स ने दिन के कारोबार के दौरान हासिल शुरुआती बढ़त गवां दी और यह पिछले तीन दिन की तेजी के बाद गिरकर बंद हुआ। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए बीते 11 वर्षों से अधिक समय के दौरान ब्याज दर में सबसे अधिक कटौती का ऐलान किया है। सेंसेक्स की बात करें तो बजाज फाइनांस में सबसे अधिक आठ फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, मारुति और एचसीएल टेक में भी उल्लेखनीय गिरावट रही।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App