सेना में लेफ्टिनेंट बने मंडी के प्रभात ठाकुर

By: Mar 13th, 2020 12:01 am

चेन्नई में पॉसिंग आउट परेड में पहनी वर्दी, देश सेवा को तैयार

टीहरा  – जिला मंडी की चोलथरा पंचायत के दिघो गांव के प्रभात सिंह ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। हाल ही में आर्मी ऑफिसर ट्रेनिंग सेंटर चेन्नई में हुई पॉसिंग आउट परेड में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट प्रभात सिंह ने सेना की वर्दी पहनी है। पॉसिंग आउट परेड में माता रंजना ठाकुर व पिता प्रजा राम ठाकुर ने होनहार बेटे के कंधों पर सितारे लगाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रभात सिंह आर्मी एयर डिफेंस में सेवाएं देकर देश की रक्षा करेंगे। प्रभात की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह तथा जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से हुई तथा स्नातक पंजाब विश्वविद्यालय से पास की। प्रभात की कामयाबी से क्षेत्र के लोगों ने खुशी का माहौल है। प्रभात सिंह के पिता प्रजा राम ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला नलयाणा में मुख्याध्यापक व माता रंजना ठाकुर गद्दीधार स्कूल में विज्ञान स्नातक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं इनके बड़े भाई प्रशांत सिंह भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पहले ही सेवाएं दे रहे हैं। दोनों बेटों के सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनाती से माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों व शुभचिंतकों को दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App