हफ्ते की हस्तियां

By: Mar 18th, 2020 12:21 am

नूपुर कुलश्रेष्ठ इंडियन कोस्टगार्ड की पहली महिला डीआईजी

नूपुर कुलश्रेष्ठ भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक  पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने 1999 में भारतीय तटरक्षक बल ज्वाइन किया था। भारतीय तटरक्षक समुद्र में साल भर विभिन्न मिशनों का संचालन करने वाला संगठन है। भारतीय तटरक्षक बल को औपचारिक रूप से 18 अगस्त, 1978 को भारत के स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में संविधान के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। तटरक्षक बल भारतीय नौसेना, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग (सीमा शुल्क) और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम करता है। नूपुर कुलश्रेष्ठ ने महिलाओं के लिए एक संदेश भेजते हुए कहा है कि महिलाएं खुद को उन्नत करती रहें।

इशिता एमबीए में प्रदेशभर में प्रथम

बच्चे हों या बड़े, मेहनत हमेशा रंग लाती है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमबीए के प्रथम और तीसरे संकाय की परीक्षाओं  का परिणाम घोषित कर दिया है।  एमबीए की परीक्षा में धर्मशाला की इशिता कायस्था ने 8.86 जीडीपीए हासिल कर प्रदेशभर में पहले सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इशिता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App