हरियाणा में 22 कोरोना पॉजिटिव

By: Mar 31st, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 22 पहुंच गई है। हरियाणा सरकार के मीडिया बुलेटिन के अनुसार 187 संदिग्ध मरीजों के नमूने की जांच रिपोर्ट आनी है। संक्रमित पाए गए 22 मरीजों में सर्वाधिक 10 गुरुग्राम में हैं। इसके अलावा फरीदाबाद व पानीपत में चार-चार, अंबाला, पलवल, पंचकुला और सोनीपत में एक-एक मरीज को कोरोना संक्रमित पाया गया है। राज्य में कुल 12939 लोग निगरानी में हैं जिनमें अधिकांश विदेश से लौटे लोग हैं और एक हिस्सा उन लोगों का है जो इनके करीबी संपर्क थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App