उद्योग मंत्री ने 35 सफाई कर्मियों को दिया राशन

By: Apr 5th, 2020 12:02 am

तलवाड़ा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों को गति देते हुए शनिवार को सिविल अस्पताल होशियारपुर में ठेके पर रखे 35 सफाई कर्मचारियों,  जिनमें एंटी लारवा स्टाफ के कर्मचारी भी शामिल हैं, को राशन वितरित किया। कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा की ओर से प्रत्येक कर्मचारी को दिए गए 20 किलो राशन में दस किलो आटा व दस किलो घरेलू उपयोग का अन्य जरूरी राशन का सामान शामिल है। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में स्वास्थ्य विभाग का हर एक अधिकारी व कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार व डा. जसविंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App