एक नजर

By: Apr 8th, 2020 12:05 am

कर्फ्यू में बेहतर सेवाएं दे रहा खाद्य सुरक्षा विभाग

चंडीगढ़। कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर वर्तमान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण भारतीय खाद्य निगम ने देश भर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कई कदम उठाए हैं, जिससे खाद्यान्न लोगों को उपलब्ध कराया जाए, विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों को। आईडी एक्ट 1947 के तहत श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा एफसीआई को ‘सार्वजनिक उपयोगिता सेवा’ के रूप में घोषित किया गया है, सरकार ने खाद्यान्न की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, खाद्य विभागों में कार्यरत केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को ‘आवश्यक सेवाओं’ के रूपनामित किया है, जो लॉकडाउन से मुक्त हैं। लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद, एक वरिष्ठ अधिकारियों का नियंत्रण कक्ष क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा पंचकूला में एक समर्पित नंबर0172-2566565 के साथ स्थापित किया गया है। एफसीआई संभागीय कार्यालयों/डिपो के बीच और घाटे वाले क्षेत्रों में खाद्यान्न का अधिकतम प्रेषण सुनिश्चित करने के साथ.साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आटा मिलों के सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी राज्य सरकारों, एजेंसियों, रेलवे, स्थानीय अधिकारियों, पुलिस के साथ अथक समन्वय से काम कर रहे हैं। कोविड.19 के प्रसार के लिए चुनौतियों का सामना करते हुएए भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारी सामाजिक दूरी और स्वच्छता के संबंध में अपने कार्यस्थल पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्षेत्र में खाद्यान्न के प्रबंधन में शामिल कर्मचारियों, श्रमिकों और अन्य लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 1520 जोड़े दस्ताने, 6045 मास्क, 500 मिली के 993 सेनिटाइजर और प्रत्येक में छह थर्मल गन की खरीदारी और वितरित की गई हैं। इसके अलावा सभी कार्यालयों, गोदामों को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जा रहा है, ताकि सभी कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सके।

ऑनलाइन ही पढ़ें इग्नू के छात्र

हाशियारपुर। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन के चलते इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय ने भी संबंधित छात्रों को घर पर ही सुरक्षित रहने तथा इग्नू की ऑनलाइन सहायता सेवाओं का लाभ उठाने आह्वान किया है। उक्त जानकारी डीएवी कालेज होशियारपुर में स्थापित इग्नू सेंटर के को-ऑर्डिनेटर  प्रो. सुशील कुमार ने देते हुए बताया कि इग्नू के क्षेत्रिय केंद्र खन्ना के क्षेत्रिय निर्देशक डा. संतोष कुमारी की ओर से जारी किए गए है। इसके अलावा नए सेशन में  दाखिला लेने की तिथि भी 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई है।

हनुमान जयंती पर पूजा

नंगल। नंगल की अड्डा मार्केट में स्थित भगवान हनुमान मंदिर में  हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इस से पहले मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि राकेश भाटिया के नेतृत्व में विधिवत तौर पर पूजा-अर्चना भी की गई। इस मौके पर कोरोना वायरस के कारण ज्यादा भीड़ जमा नहीं की गई। मात्र पूजा-अर्चना व झंडा चढ़ाने के उपरांत उपस्थित चंद लोगों में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर देश में फैले कोरोना वायरस से लोगों की सुरक्षा की भी कामना की गई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App