एक नजर

By: Apr 9th, 2020 12:01 am

केन्या की सबसे धनी मैराथन स्थगित

नैरोबी। विश्वभर में ़फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस के खतरे से अब कुछ भी अछूता नहीं रहा है और केन्या के एलडोरेट शहर में 19 अप्रैल को होने वाली सबसे धनी मैराथन भी रद्द कर दी गई है। आयोजनकर्ताओं ने इससे पहले मैराथन की कुल राशि बढ़ा कर 35 हजार अमरीकी डालर कर दी थी, ताकि बड़े धावक इस रेस में शामिल हो सकें। दो बार के बोस्टन मैराथन चैंपियन और मैराथन के अध्यक्ष मोसेस तनुई ने कहा कि उनके पास रेस को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

हाकी इंडिया के सीएम राहत कोष में 21 लाख

नई दिल्ली। हाकी इंडिया ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की जंग में ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपए की मदद दी है। ओडिशा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि ओडिशा सरकार के राहत घोष में 21 लाख रुपए की मदद दी जाए। हॉकी इंडिया ने इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए की मदद दी थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App