एसबीपी गु्रप ने बांटा 3000 को सौंपा राशन

By: Apr 8th, 2020 12:05 am

चंडीगढ़ – कोरोना आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। जहां पूरा भारत इससे लड़ रहा है, वहीं कुछ लोग हैं, जो अपनी जीविका के लिए भी तरस रहे हैं। उन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। सभी लोग अपने अपने घरों में अपने बचाव के लिए अंदर ही रह रहे हैं। ऐसे समय में पंजाब का नंबर वन रीयल एस्टेट एसबीपी गु्रप आगे आकर लोगों की भलाई के लिए कइ महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कंपनी ने लगभग 3000 मजदूरों को राशन बांटा। राशन बांटने के लिए कंपनी के कोंस्ट्रक्शन जीएम कपिल देव भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App