कर्फ्यू के बीच जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचा रही इंस्पिरेशन संस्था

By: Apr 10th, 2020 12:20 am

चंबा-कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी जिला में कर्फ्यू के बीच प्रेरणा दि इंस्पिरेशन संस्था जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का लगातार कार्य कर रही है। चंबा शहर में लगभग हर गरीब परिवार को राशन प्रदान करने के बाद संस्था ग्रामीणों को राशन वितरित कर रही है। इसकी कड़ी में संस्था के पदाधिकारियों ने अब तक हरिपुर, सरोल, भनौता, चनेड, ककीयां, मंगला, भरियां, ओहली व माणी में पहुंचकर लोगों में राशन वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि बीते करीब 16 दिनों में अब तक 618 परिवारों को राशन प्रदान किया जा चुका है। राशन में दालें, आटा, चावल, रिफाइंड व सब्जियां सहित अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। संस्था जल्द ही 5000 हैंड सेनेटाइजर भी जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में मुहैया करवाएगी। कोई भी व्यक्ति गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की जानकारी किसी भी समय संस्था को दे सकता है। संस्था की ओर तत्काल ही उन्हें राशन मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रेरणा दि इंस्पिरेशन संस्था के माध्यम से राशन व सेनेटाजर के लिए जरूरतमंद लोग 70186-05998, 98163-52799, 98169-98581, 97360-62221, 94184-88484, 87159-00000 व 01899-222226 आदि नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App