गोपालपुर- नगरी में क्यों रूल्ज नहीं मान रहे लोग,पुलिस के एक् शन पर टिकी नजर

By: Apr 3rd, 2020 1:12 pm

कोरोना के चलते लाकडाउन, और कफ्र्यू को हिमाचल के कुछ शहर हलके में ले रहे हैँ। इन्हीं शहरो में से कांगड़ा जिला के गोपालपुर और नगरी भी शामिल हैं। ऐसे मेे यहां आमजन अब पुलिस से सख्ती की मांग करने लगा है। दिव्य हिमाचल टीवी शुक्रवार सुबह पांच से सुबह छ: बजे तक पालमपुर धर्मशाला बाया नगरी सड़क का जायजा लिया। हमारी टीम ने बेवजह दौडते कई वाहनों को अपने कैमरे में कैद किया है । टीम ने पाया कि लोगों ने पुलिस से बचने का अजीबोगरीब तरीका ढूंढ निकाला है,। यहा लोग अब सुबह सुबह कफर्यू में ढील के दौरान गाडियो को जमकर दौड़ा रहे हैं। आलम यह था कि सुबह चार बजे से सड़क पर काफी संख्या में बाहन दौड़ रहे थे। ,अब सवाल यह है कि सुबह सुबह यह लोग सड़कों पर क्या कर रहे हैं। इन्हें पेट्रोल और डीजल कहां से मिल रहा है। पुलिस को एक् शन लेना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App