चंडीगढ़ में मरीजों का आंकड़ा 18

By: Apr 3rd, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। शहर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को 18 तक पहुंच गया है। गुरुवार को सेक्टर 33 के एनआईआई दंपति के संपर्क में आई दादी व पोती की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दादी 59 व 10 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इन दोनों को जीएमसीएच 32 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा इनके पड़ोस में रहने वाले तीन पड़ासियों को भी जीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर में अब तक124 सैंपल हुए जिसमें से 98 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App