तय दाम से अधिक न वसूलें व्यापारी

By: Apr 10th, 2020 12:10 am

नादौन। किसी भी खाद्य वस्तु के लिए यदि कोई भी तय दरों से अधिक दाम वसूल करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह चेतावनी उन सूचनाओं के आधार पर दी है जिसमें ऐसी कई शिकायतें मिल रही हैं। पता चला है कि क्षेत्र भर में ऐसे कई लोग हैं जो कच्चे चिकन व मटन के लिए तय दरों से 200 रुपए अधिक तक रुपए वसूल कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि ऐसा धंधा करने वाले लोग अपनी दुकानें बंद करके अपने घरों से ही मांस की बिक्री ऊंचे दामों पर कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि उपमंडल के कई भागों में यह धंधा चोरी छिपे चलाया जा रहा है। इस बारे खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक संदीप सकलानी ने सख्त चेतावनी दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App