थबोली में महिला मंडल ने बांटे मास्क

आनी – खंड की ग्राम पंचायत आनी के गांव थबोली की महिलाएं  सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। क्षेत्र में कोरोना जैसी भयंकर से निपटने के लिए भी गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। महिला मंडल  की प्रधान सुनीता शर्मा, सदस्य स्वीटी शर्मा, रीना व सिसला आदि ने बताया कि महिला मंडल ग्रामीणों से इन दिनों लॉकडाउन का पालन करने और कोरोना से बचाव के लिए घरों में ही रहने का आह्वान कर रहा है, वहीं महिला मंडल की महिलाओं ने अपने घरों में सिलाई मशीन से मास्क तैयार किए लोगों को वितरित किए।