प्रदेश से 1835 लोग क्वारंटाइन में

शिमला-हिमाचल में सबसे 1835 लोग क्वारंटाइन है। इसमें कांगड़ा और ऊना में सबसे ज्यादा लोग शामिल हैं। 421 लोग कांगड़ा, मंडी 203, शिमला में 159 लोग क्वारंटाइन में हैं। ये वे लोग हैं, जो घर और अस्पतालों में क्वारंटाइन किए गए हैं। बिलासपुर 90, चंबा 80, हमीरपुर 192, किन्नौर आठ, कुल्लू 181, लाहुल-स्पीति दो, मंडी 203, सिरमौर एक और ऊना में 239 लोग क्वारंटाइन में हैं। यह भी सामने आ रहा है कि टीवी पर मिली जानकारी और सोशल मीडिया पर आ रहे झूठे मैसेज से वह काफी डर भी रहे हैं। हालांकि इन लोगों की काउंसिलिंग की जा रही है, जिसमें उन्हें योग करने की भी सलाह दी गई है।  गौर हो की इन लोगों से दो बार हेल्थ अपडेट ली जा रही है, जिसमें हैल्थ वर्कर्ज अपडेट ले रही हैं, वहीं शाम को फोन पर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। यह भी सामने आ रहा है कि जो लोग अस्पतालों में क्वारंटाइन हैं।