बिजली के लिए हेल्पलाइन

By: Apr 3rd, 2020 12:05 am

प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने कांगड़ा में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को जारी किए नंबर

धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड प्रदेश के उपभोक्ताओं को सुनिश्चित विद्युत आपुर्ति के लिए इस स्थिति में भी कृतसंकल्प है। कांगड़ा विद्युत वृत के अतंर्गत भी विद्युत की सुनिश्चित आपूर्ति की जा रही है, और बिजली आपूर्ति में व्यवधान के दृष्टिगत उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। बिजली बोर्ड के संयुक्त निदेशक जन संपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि कांगड़ा विद्युत वृत के अतंर्गत बिजली की समस्या आने पर तुरंत निपटाने के आदेश जारी किए गए हैं। कांगड़ा विद्युत वृत्त के लोगों को असुविधा न हो, इसलिए कांगड़ा के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिनसे बिजली आपूर्ति में बाधा आने की दशा में संपर्क किया जा सकता है। धर्मशाला के लिए स्थानीय अधिशाषी अभियंता विकास ठाकुर को नोडल आफिसर नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 94183-64603 है, और धर्मशाला नियंत्रण कक्ष का नंबर 01892-226790 होगा। कांगड़ा के लोगों के लिए असुविधा न हो इसलिए इस मुश्किल समय में कांगड़ा में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। जिसका नबंर 01892-265128 है। कांगड़ा विद्युत वृत्त के अन्तर्गत बिजली व्यवस्था और शिकायतों के कार्य का निरीक्षण कांगड़ा विद्युत बोर्ड के एसईई बीएल ठाकुर करेंगे। कांगड़ा के अंतर्गत बैजनाथ, पालमपुर, देहरा, नगरोटा बगवां और शाहपुर में भी इसी तरह नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं,  जिनके नियंत्रण कक्ष क्रमश बैजनाथ, पालमपुर, लंबागांव, देहरा, नगरोटा और शाहपुर 01894-263058, 01894-239031, 01970-233112, 01892-252209 और 01892-238033 स्थापित किए गए हैं। बैजनाथ, पालमपुर, लंबागांव, देहरा, नगरोटा और शाहपुर के नोडल अधिकारी भी संबंधित अधिशाषी अभियंता होंगे, जिनके मोबाइल नंबर संबंधित नियंत्रण कक्ष से लिए जा सकते हैं। अनुराग पराशर ने बताया कि कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कर्मचारी इन परिस्थितियों में भी अपना कर्र्त्तव्य निभा रहे हैं, और तुरंत संबंधित क्षेत्र में जाकर बिजली समस्या आने पर तुरन्त दूर कर रहे हैं। उन्होने कांगड़ा के लोगों से घर पर ही रहने का आग्रह किया है, और प्रदेश वासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App