महाराष्ट्र से आए व्यक्ति पर चंडीगढ़ प्रशासन असमंजस में

By: Apr 6th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़-चंडीगढ़ प्रशासन असमंजस में है । महाराष्ट्र से साइकिल पर जम्मू कश्मीर के रजौरी जाने के लिए पहुंचे शक्स को शहर में ही क्वारंटाइन किया जाए या जम्मू कश्मीर सीमा पर भेज दिया जाए। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि महाराष्ट्र से आने से उसे कोरोनावायरस का संभावित मामला बनता है और 14 दिन का क्वारंटाइन आवश्यक होगा। मोहम्मद आरिफ, जो मुंबई के बांद्रा पश्चिम में  सुरक्षा गार्ड का काम करता है, जो गुरुवार को अपने पिता की बीमारी की खबर सुन दोस्त के साइकिल पर 2100 किलोमीटर दूर रजौरी के लिए निकल पड़ा । बताया जाता है कि प्रशासन ने आरिफ के आने के संबंध में कठुआ के जिला मजिस्ट्रेट से भी संपर्क किया है।  बताया जाता है कि अगर प्रशासन उसे जाने भी देता है तो उसे पंजाब की सीमा पर रोका जा सकता है या फिर जम्मू कश्मीर के लखनपुर सीमा पर उसे 14 दिनों के लिए रोका जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह मानवीय संवेदनाओं का मामला है पर अगर उसे जाने दिया जाता है तो वह कई लोगों के लिए खतरा बन सकता है। आरिफ महाराष्ट्र से आ रहा है और यह उसे एक संभावित मामला बनाता है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App