रामायण से दूरदर्शन टीआरपी टॉपर

By: Apr 11th, 2020 12:05 am

रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे कार्यक्रमों के दोबारा प्रसारण होते ही दूरदर्शन चैनल टीआरपी के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। लगातार दूसरे हफ्ते डीडी नेशनल टॉप पर रहा। इसके पहले शनिवार सुबह तीन करोड़ 40 लाख लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण देखा था और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। इसी दिन शाम के प्रसारण को चार करोड़ 50 लाख लोगों ने देखा था। इस प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। अगले दिन रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वालों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह चार करोड़ और शाम को पांच करोड़ 10 लाख लोगों ने रामायण देखी थी। अब नॉन-प्राइमटाइम के दौरान भी टीवी दर्शकों में 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मतलब अब लोग तड़के सुबह से लेकर देर रात तक टीवी देखते हैं।

ये रहे टॉप-10 चैनल

पहले नंबर पर दूरदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर 1.3 मिलियन से अधिक इम्प्रेशंस के साथ सन टीवी है, जबकि तीसरे पर दंगल (1.1 मिलियन से अधिक इम्प्रेशंस) चैनल रहा है। चौथे स्थान पर सोनी सब, पांचवें पर सोनी मिक्स, छठे पर बिग मैजिक, सातवें पर ज़ी सिनेमा, आठवें पर स्टार गोल्ड, नौंवें पर निक और दसवें स्थान पर ईटीवी तेलुगू रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App