रूस ने दुनियाभर से अपने नागरिकों को वापस बुलाने की बनायी योजना

By: Apr 8th, 2020 11:22 am
 

रूस अपने नागरिकों को न्यूयॉर्क, माले, टोक्यो, गोवा और अन्य शहरों से 8-13 अप्रैल के बीच वापस लाने की योजना बना रहा है।
रूस के परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।इससे पहले मंत्रालय ने कहा कि काम करने वाले समूह ने आने वाले दिनों में रूसी नागरिकों को दूसरे देशों से बाहर ले जाने के लिए उड़ानों का एक प्रारंभिक कार्यक्रम बनाया है।बयान में कहा गया, “न्यूयॉर्क और माले से मास्को के लिए दो एयरोफ्लोट उड़ानें 8 अप्रैल को निर्धारित हैं। एयरोफ्लोट 9 अप्रैल को रूसी नागरिकों को डेंपासर से मॉस्को तक पहुंचा सकती हैं। थाईलैंड से मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के लिए एयरोफ्लोट उड़ानें भी 10 अप्रैल को योजनाबद्ध हैं। एयरलाइन रूसी नागरिकों को लार्नाका से इन सभी शहरों में ले जा सकती है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App