वाह! सुरंग क्रॉस करते सेनेटाइज होंगे आप

By: Apr 10th, 2020 12:20 am

शिमला-राजधानी में कोरोना महामारी से बचने के लिए तमिलनाडु और चंडीगढ़ की तर्ज में स्मार्ट सिटी के तहत जल्द ही डिस्इंफेक्ट टनल बनाने जा रहा है। इस टनल से शहर में सेनेटाइजर करना आसान होगा। देश भर में जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्र मण फै लता ही जा रहा है। ऐसे में सेनेटाइजर और साफ-सफाई सामाजिक दूरी को बरकार रखा जाना बहुत आवश्यक है। इसी कड़ी में नगर निगम शिमला जल्द ही प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में डिस्इंफेक्ट टनल का लगाने जा रहा है। अब आपकों बता दे कि इस डिस्इंफेक्ट टनल का बड़ा फायदा  यह होगा कि जब लोग इस टनल से क्रोस होगें तो वह सेनेटाइज होगें। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमाददारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सकता है। इस टनल से होकर गुजरने पर पांच सेकंड में सैनिटाइज हो सकेंगे जिससे वायरस फैलने का खतरा कम होगा। नगर निगम शहरवासियों को सैनिटाइज करने के लिए शहर की एक वर्कशॉप में इस टनल को तैयार करवा रहा है। बता दे कि देश में सबसे पहले तमिलनाडु में यह आर्टिफिशियल टनल तैयार की गई है। वहां जिस तरह से गुरूद्वारा में जाने से पहले पांव धोने के लिए समय सुविधा रहती है। उसी तरह शिमला में भी लोगों को सुविधा दी जा सकती है। शिमला में भी इसी तर्ज पर टनल का ट्रायल होने जा रहा है। सबसे पहले आईजीएमसी अस्पताल में यह टनल लगाई जा रही है। यहां ट्रायल सफल रहा तो नगर निगम कमला नेहरू अस्पताल और डीडीयू अस्पताल में भी इसे स्थापित करेगा। इससे पहले निगम शहर के तीनों अस्पतालों में फुट ऑपरेटिड नलके स्थापित कर चुका है। जिसका लोग काफी फायदा उठा रहें है। लोग बिना नलके को छूए लिक्विड सोप और नलके को खोलकर हाथ धो रहे हैं। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि वर्कशॉप में टनल बनाने को दी गई है।  बताया जा रहा है कि दो तीन दिनों में इसका काम पूरा हो जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहता है तो बाकी अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसे लगा देंगे। लोग बिना नलके को छूए लिक्विड सोप और नलके को खोलकर हाथ धो रहे हैं। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि वर्कशॉप में टनल बनाने को दी गई है। दो से तीन दिन में इसका काम पूरा हो जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहता है तो बाकी अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसे लगा देंगे। आपको बता दे कि इस टनल की लम्बाई 16 फूट, ऊचाईं 7 फूट ,चौड़ाई 5 फूट रहेंगी। इस टनल को शिमला नगर निगम के लोकल वेलडर ही बना रहें है। पहले इसे ट्रयाल वेस पर बनाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि यह सफल रहा तो निगम शहर के अस्पतालों में भी इस टनल को  लगाया जाएगा। इस टनल में आर्टिफिशियल नोजल लगे होते हैं, जिनमें से सोडियम हाईपोक्लोराइट और पानी का मिश्रण एक स्प्रे की तरह बाहर निकलता है। लोग हाथ धोने के बाद टनल में जाते हैं और करीब तीन से पांच सेकंड के भीतर ही दूसरे दरवाजे से बाहर निकल जाते हैं। इससे लोगों के शरीर और कपड़ों पर लगा वायरस खत्म होने का दावा किया जाता है। तमिलनाडु में इस तरह की कई टनल स्थापित की जा चुकी हैं। वहां पर इस टनल का लोग काफी सहायक है। इसी तरह शहर में भी स्मार्ट सिटी के तहत यह टनल बनाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App