व्यापार मंडल घुमारवीं ने राहत कोष में दिए एक लाख

By: Apr 1st, 2020 12:20 am

घुमारवीं। कोरोना वायरस कोविड-19 से निपटने के लिए विभिन्न संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं  तथा  लोगों द्वारा मदद के हाथ बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हर आपदा में  सहयोग सेसे अपनी अहम भूमिका निभाने वाले व्यापार मंडल घुमारवीं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में इस आपदा से निपटने हेतु एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। मंगलवार को  व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान की अगुवाई में मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 वायरस से निपटने के लिए एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष के लिए 100000 रुपए की राशि का चेक प्रदान किया प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल पूर्व प्रधान राकेश चोपड़ा, व्यापार मंडल महासचिव राजेश शर्मा, राजपाल उप्पल, कमल शर्मा, प्रमोद कुमार और अनिल कुमार आदि व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्या ने कहा कि घुमारवीं में व्यापार मंडल द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लॉकडाउट के दौरान प्रवासी व स्थानीय निर्धन  जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं तथा सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें व्यापार मंडल महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के सदस्य मौजूदा समय में स्वयंसेवी की भूमिका भी निभा रहे हैं। भविष्य में भी हर प्रकार के सहयोग  हो के लिए तैयार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App