शिमला में बारिश-ओलावृष्टि से लुढ़का पारा

By: Apr 8th, 2020 12:05 am

शिमला – जिला शिमला में मंगलवार को मौसम के मिजाज बदले नजर आए। जिला में शाम के समय तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आईर् करवट ने किसानों व बागबानों कोे चिंता में डाल दिया है। मौसम विभाग की माने तो जिला में नौ अप्र्रैल तक मौैसम खराब बना रहेगा, जबकि विभाग द्वारा जिला मेें 10 से 13 अप्रैल  तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में फिर से उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। शिमला में दिन को 11 बजे के करीब आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। आसमान में बादलों के घिरने के साथ-साथ दोपहर बाद ठंडी हवा का प्रवाह भी शुरू हो गया। ठंडी हवाओं के बीच शिमला  में  शाम  के समय बारिश  का सिलसिला  भी शुरू  हो गया। बारिश होने से शिमला के अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। जिला के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे जिला के न्यूनतमत तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में अगर जिला में आगामी दिनों के दौरान बारिश व ओलावृष्टि होती है, तो जनता को ठंड का सामना करना  पड़ सकता है। इसके  साथ-साथ तापमान में गिरावट किसानों व बागबानों की मेहनत पर भी पानी फेर सकती है।

किसान-बागबान सहमें…

जिला शिमला में बारिश होने से किसानों व बागबानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मौजूदा समय में सेब के पौैधों में फ्लावरिंग का क्रम चला हुआ है। जिला के कई स्थानों पर मटर की और गेहूं की फसल तैयार होने जा रही है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि को किसान-बागवान फसलों के लिए घातक मान रहे हैं। किसानोें व बागबानों को फसलों की चिंता सता रही है।

बारिश-ओलावृष्टि-तूफान की दी थी चेतावनी 

मौसम विभाग द्वारा शिमला में बारिश व ओलावृष्टि होने की चेतावनी  जारी की गई थी। जिला शिमला में मौसम विभाग द्वारा  भारी बारिश,ओलावृष्टि औैर तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई थी। विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिससे शिमला के अधिकतम  तापमान में सोमवार के मुकाबले गिरावट आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App