सस्ती ब्रैड लेने 386 किलोमीटर तक सफर

By: Apr 9th, 2020 12:03 am

लॉकडाउन में जब लोगों का सामान खत्म होता है, तो वे घर से निकलते हैं। हालांकि हर जगह एक निश्चित समय और सीमा तय की गई है, लेकिन लोग बाज कहां आते हैं। अपनी मर्जी के मालिक समझकर घर से निकल पड़ते हैं। यूके की बात है। एक शख्स सिर्फ एक यूरो सस्ती ब्रेड लेने के लिए 386 किलोमीटर दूर गाड़ी उठाकर चल दिया। ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक एक कार 177 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही थी, वो भी लॉकडाउन में। सीधे-सीधे कानून के नियमों का उल्लंघन करती हुई। जब उसे पकड़ा गया तो उसने बताया कि वह नॉटिंघम से लंदन सस्ता ब्रैड लेने के लिए जा रहा था। ऐसा इसलिए, क्योंकि वहां एक यूरो (93 रुपए) ब्रैड सस्ती मिलती है। शख्स के साथ उसके दो बच्चे भी थे। हालांकि उसे यह भी पता नहीं चला कि इतने यूरो का तो उनसे पेट्रोल या गैस ही खर्च कर दिया होगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसका खूब मजाक उड़ा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App