सेंट सोल्जर गु्रप ने दिए पांच लाख

By: Apr 2nd, 2020 12:02 am

मैनेजमेंट ने जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन को राशन और जरूरी वस्तुएं खरीदने को भेंट की राशि 

जालंधर-समाज के प्रति एक जिम्मेदारी समझते हुए सेंट सोल्जर गु्रप ऑफ इंस्टीच्यूशंस हमेशा हर मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आया है और इस समय विश्वभर में चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप में लोगों की सहायता के लिए भी आगे आया है। इस समय में लोगों की जरूरत को समझते हुए देखा कि उन्हें घरों में रहने और इस वायरस से बचने के लिए सबसे जरूरी खाने का सामान और रोजमर्रा की चीजें हैं। इसके प्रति अपना कर्त्तव्य निभाते हुए सेंट सोल्जर गु्रप के सभी कालेजों और स्कूलों के डायरेक्टर्स, प्रिंसीपल्स, स्टाफ  मेंबर्स ने अपनी एक दिन तनख्वाह को लोगों की सेवा में देने का निर्णय लिया। इसमें गु्रप की मैनेजमेंट, सभी स्टाफ  और परिवार की तरफ  से जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन को लोगों के लिए राशन और जरूरी वस्तुएं खरीद लोगों तक पहुंचाने के लिए पांच लाख की सहायता राशि भेंट की गई। सेंट सोल्जर गु्रप के चेयरमैन  अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने ऐडीसी विशेष सारंगल को एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा की मौजूदगी में पांच लाख का चेक भेंट करते हुए विश्व के लिए प्रार्थना की। विशेष सारंगल ने सेंट सोल्जर की सराहना की और सभी को सेंट सोल्जर की तरह लोगों की सेवा करने का संदेश दिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App