सेवा भारती की बेटियां बना रहीं फेस मास्क

By: Apr 9th, 2020 12:04 am

लॉकडाउन के बीच मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बढ़ाया हाथ, रोज हो रही दो हजार की प्रोडक्शन

नई दिल्ली-कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में जनजीवन ठप कर दिया है। रोज नए मामले सामने आ रहे हैं, मौतों का आंकड़ा हजारों में होता जा रहा है। इन सबके बीच, कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। भारत ने भी 21 दिन का टोटल लॉकडाउन लागू किया है, जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। उसके बाद क्या होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में सरकार के अलावा, कई संस्थाएं अपने-अपने तरीके से लोगों तक लॉकडाउन के बीच जरूरी सामान पहुंचाने में लगी हुई हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इससे जुड़े संगठन भी शामिल हैं। आरएसएस ने एक हेल्पलाइन शुरू की है, जो 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी। हेल्पलाइन का नंबर है- 8010066066। उसकी शैक्षिक इकाई, सेवा भारती के हॉस्टल्स में लड़कियां दिन-रात नए फेस मास्क तैयार करने में लगी हैं। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए आरएसएस ने दिल्ली में बेस किचन बनाए हैं। यहां खाने के पैकेट्स तैयार दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भेजे जाते हैं। संघ के लगभग 4500 स्वयंसेवक इस काम में अकेले दिल्ली में लगे हुए हैं। गरीब, रेहड़ी पटरी, मजदूरों और रोज कमाने वालों के लिए जिंदगी मुश्किल न हो इसके लिए भाजपा पूरे देश मे ‘महाभोज’ शुरू कर चुकी है। इस काम के लिए चुने गए पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता हर रोज पांच करोड़ गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों को खाना खिलाएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App