सोनालीका का एक लाख ट्रैक्टर बेचने का रिकॉर्ड

By: Apr 9th, 2020 12:03 am

नई दिल्ली – भारत की लीडिंग कंपनियों में से एक सोनालीका ट्रैक्टर ने लगातार तीन साल  तक  अपने  रिकॉर्ड  को  कायम  रखते  हुए वित्त  वर्ष  2020 में एक लाख ट्रैक्टर  के  सेल  को  पार  करते हुए भारत  का  नंबर वन निर्यातक  स्थान  कायम  किया है। निर्यात प्रदर्शन पर चर्चा करते समय सोनालीका गु्रप के प्रबंध निदेशक, डा. दीपक मित्तल ने कहा कि विश्व स्तर पर हमारे ट्रैक्टर्स को उनकी तकनीक और लगातार प्रदर्शन के लिए ग्राहकों द्वारा पूर्ण रूप से स्वीकार एवं सराहा गया है। वैश्विक स्तर पर 10 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथए मुझे यह देखते हुए गर्व महसूस होता है कि भारत के अतिरिक्त बाकि देशों में 1.25 लाख ग्राहकों के साथ हम भारत के नंबर वन निर्यातक हैं। यह 120 देशों में एक भारतीय कंपनी की स्वीकार्यता का सही संकेत है। प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सोनालीका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि हम दुनिया भर में दिल जीतने की आदत बनाने के साथ-साथ कृषि कुशलता को जारी रखना चाहते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App