हरियाणा डेमोक्रेटिक फंट ने किया सांझी रसोई का शुभांरभ

By: Apr 8th, 2020 12:02 am

अंबाला – हरियाणा डेमोक्रेटिक फंट की सांझी रसोई पर मंगलवार को चित्रा सरवारा ने साथियों के साथ किंग पैलेस में शुभारंभ किया। पहले ही दिन 1000 जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन बांटा गया। सभी ने मिल कर जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया और उसके बाद चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट के हजारों कार्यकर्ता सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य करेंगे। किंग पैलेस से मुख्य तौर पर जरूरतमंदों को उनके घरों तक खाना पहुंचाने का कार्यक्रम है, जिस से लोग कम से कम घरों से बाहर निकलें। इस सांझी रसोई से और भी ज़्यादा लोगों तक मदद पहुंचाने की पुरजोर कोशिस करी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा डैमोक्रेटिक फं्रट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह सांझी रसोई कोरोना वायरस से उत्पन्न संकटकाल में जारी रहेगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App