हरियाणा में 12 नए पॉजिटिव मामले

By: Apr 9th, 2020 12:08 am

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना से संक्रमित मरीजों के बुधवार को 12 और नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़ कर 141 तक पहुंच गई है। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 17 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस तरह कोरोना के अब सक्रिय मामले अब 122 हैं। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का  आंकड़ा अब 20845 तक पहुंच गया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की संख्या भी बढ़ कर 831 हो गई है। ऐसे में विदेश से लौटे  और कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए कुल 21676 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 4906 लोगों ने क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 16770 लोग निगरानी में हैं। राज्य में कोरोना जैसे लक्षणों को लेकर 687 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 2520 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 1821 नेगेटिव तथा कुल 141 पॉजिटिव पाए गए। 558 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App