हर रोज दो घंटे तक खुलेंगे पोस्ट आफिस

By: Apr 8th, 2020 12:05 am

ऊना में उपायुक्त ने दिए निर्देश, चार मोबाइल पोस्ट आफिस से बांटीं जाएंगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

ऊना – जिला के सभी डाकघर आठ अप्रैल से सुबह आठ से दस बजे दो घंटे तक खुलेंगे। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की धनराशि निकालने के लिए जिला में चार मोबाइल पोस्ट आफिस भी चलेंगे, जो संबंधित पंचायत में उचित मूल्य की दुकान के पास सुबह सात से दस बजे तक कर्फ्यू में ढील के दौरान उपलब्ध होंगे। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने निर्देश देते हुए बताया कि बुधवार को मोबाइल पोस्ट आफिस की सुविधा अंब ब्लॉक की लोहारा ग्राम पंचायत में सुबह सात से 7:45 बजे तक, मवा टिक्का लोहारा में आठ से 8:45 तक तथा बेहड़ लोहारा में नौ से 9:45 बजे तक उपलब्ध रहेगी।, जबकि ऊना ब्लॉक की टक्का ग्र्राम पंचायत में सुबह सात से 7:45 बजे तक, कुरियाला में आठ से 8:45 तक तथा झंबर में नौ से 9:45 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक मोबाइल पोस्ट आफिस बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अरलू में सात से 7:45 बजे तक, चराड़ा में आठ से 8:45 तक तथा जसाणा में नौ से 9:45 बजे तक रहेगा। गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरी सलोह में सात से 7:45 बजे तक, जोह में आठ से 8:45 तक तथा डंगोह में नौ से 9:45 बजे तक मोबाइल पोस्ट आफिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। गुरुवार को मोबाइल पोस्ट आफिस की सुविधा अंब ब्लॉक की सपोरी ग्राम पंचायत में सुबह सात से 7:45 बजे तक, रायपुर जसवां में आठ से 8:45 तक तथा मसलाणा में नौ से 9:45 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जबकि हरोली ब्लॉक की हीरां ग्राम पंचायत में सुबह सात से 7:45 बजे तक, कुंगड़त में आठ से 8:45 तक तथा पोलियां बीत में नौ से 9:45 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक मोबाइल पोस्ट आफिस बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोहडरा में सात से 7:45 बजे तक, बुधान में आठ से 8:45 तक तथा लठियाणी में नौ से 9:45 बजे तक रहेगा। गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूरी में सात से 7:45 बजे तक, पलोह में आठ से 8:45 तक तथा पोलियां पुरोहितां में नौ से 9:45 बजे तक मोबाइल पोस्ट आफिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक खाताधारक भी मोबाइल पोस्ट आफिस से पैसे निकालने की सुविधा हासिल कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App