एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव

By: Apr 9th, 2020 12:12 am

पांवटा की मस्जिद में रह रहा था तबलीगी, आज प्रदेश के लिए कयामत का दिन

शिमला-हिमाचल में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह सिरमौर जिला के पांवटा साहिब स्थित लौहगढ़ मस्जिद में अपने 12 और साथियों के साथ रह रहा था। हालांकि राहत की बात यह है कि इसके सभी साथी नेगेटिव मिले हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश भर में किए गए 128 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन देर रात हुए खुलासे में यह व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव मिला जमाती मूल रूप से नालागढ़ के माजरी का रहने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल तादाद 28 हो गई है। दूसरी ओर बुधवार को इससे पहले जांचे गए 128 सैंपलों में से 78 तबलीगी  जमातियों और उनसे सीधे संपर्क में आए लोगों के थे। बुधवार को बेशक एक ही कोरोना पॉजिटिव सामने आया, लेकिन गुरुवार का दिन एक बड़े खतरे की आशंका लेकर आ रहा है, क्योंकि टीएमसी में कांगड़ा, ऊना और सिरमौर में तबलीगियों से सीधे संपर्क में आए लोगों की जांच होनी है। बुधवार शाम तक प्रदेश में कुल 662 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 609 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई जा चुकी है। अभी तक प्रदेश में 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जा चुकी है। इनमें से दो लोग इलाज के उपरांत स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, चार लोग प्रदेश के बाहर इलाज के लिए जा चुके हैं एवं एक व्यक्ति का देहांत हो चुका है। शेष 20 लोगों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अभी तक प्रदेश में कुल 4855 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं और जिनमें से 2387 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है एवं स्वस्थ हैं। प्रदेश के हर जिला के लिए ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर लिया गया है जहां पर कोविड-19 के ऐसे केस रखे जाएंगे, जिनमें अभी तक या तो लक्षण नहीं पाए गए हैं या बहुत कम लक्षण सामने आएं हैं। ऐसा करने का लाभ यह होगा कि अब जरूरत के हिसाब से कोविड-19 पॉजिटिव लोगों को इलाज के लिए दूर अस्पतालों में नहीं जाना पडे़गा। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों के नमूनों की जांच के लिए सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश में चल रहे एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन के अंतर्गत अभी तक लगभग 50 लाख से अधिक लोगों की मौखिक जांच की जा चुकी है। इनमें से खांसी, बुखार या फ्लू इत्यादि से ग्रसित लोगों को गृह निगरानी या संस्थागत निगरानी में रखा जा रहा है एवं उन्हें जरूरत के हिसाब से इलाज भी प्रदान किया जा रहा है।

कोरोना अब तक

निगरानी में            4855

कुल सैंपल            662

कुल नेगेटिव           609

कुल पॉजिटिव         28

लंबित रिपोर्ट          —-

ठीक हुए   02

पॉजिटिव (माइग्रेटिड) 04

एक्टिव केसिज        21

गंभीर पीडि़त          00

कोरोना से मौत        01

प्रदेश के सभी जिलों का हाल

जिला      एक्टिव     ठीक       मौत        शिफ्ट

बिलासपुर 0           0           0           0

चंबा       4           0           0           0

हमीरपुर   0           0           0           0

कांगड़ा    4           2           1           0

किन्नौर    0           0           0           0

कुल्लू      0           0           0           0

लाहुल     0           0           0           0

मंडी       0           0           0           0

शिमला    0           0           0           0

सिरमौर    1           0           0           0

सोलन     7           0           0           4

ऊना       12         0           0           0

कुल       28         2           1           4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App