हैंडपंप दे रहा कोरोना संक्रमण को न्योता

By: Apr 7th, 2020 12:05 am

 सरकाघाट  – बलद्वाड़ा बाजार में स्थित हैंडपंप पर रोजाना पानी भरने वाले लोगों का खूब जोर रहता है, क्योंकि यह पूरे बाजार बाजार में बसे लोगों और सबसे अधिकतर बाजार में किराए के कमरों में रहने वाले प्रवासी लोगों के लिए पानी का एकमात्र स्त्रोत है। इसलिए इस पर पूरा दिन ही जोर रहता है। लेकिन जब से कोरोना वायरस चला हुआ है, तब से यह हैंडपंप लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन गया है। क्योंकि इस हैंडपंप पर रोजाना लोगों के द्वारा पानी भरे जाने से हैंडल पर बार-बार हाथ लगाए जाते हैं। क्योंकि यहां पर किसी प्रकार के सेनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। इसलिए हैंडपंप के हैंडल पर पूरा दिन सैकड़ों हाथ लगने से इससे संक्रमण की आशंका बढ़ रही है। अधिकतर प्रवासी लोग जो बच्चों के साथ इस हैंडपंप पर पहुंच रहे हैं। उन्हें यह बताने वाला भी कोई नहीं कि इस हैंडपंप को दिनभर कितने ही लोग पानी के लिए गेड़ते हैं। इसलिए हैंडल पर कितने कीटाणु हो सकते हैं। अगर बात  विभाग की करें, तो विभाग की ओर से इस पर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और रोजाना सैकड़ों लोग इस हैंडपंप के हैंडल को छू रहे हैं। इस बारे में आईपीएच विभाग के अधिशाशी अभियंता एलआर शर्मा ने कहा कि हैंडपंप पर पानी निकालने वाले लोगों को स्वयं इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह साफ  हाथों से हैंडल को छुएं, ताकि कोई भी बीमारी न हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App