96 वर्षीय टगी देवी के घर राशन देने पहुंचा युवक मंडल चाढ़ना

By: Apr 3rd, 2020 12:05 am

नौहराधार – विजेश्वर युवक मंडल चाढ़ना मानवता की अनूठी मिसाल कायम कर रहे हैं। युवक मंडल अपनी पंचायत के उन जरूरतमंद परिवारों के लिए देवदूत बनकर सामने आ जिन्हें लॉकडाउन के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। गुरुवार को चाढ़ना गांव की 96 वर्षीय दुर्गी देवी के घर जब युवक मंडल के सदस्य उसे राशन देने पहुंचे तो उसके आंखों से आसूं छलक पड़े। युवक मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र छीनटा ने उसके आंसू साफ  किए और आश्वस्त किया कि आने वाले समय मे भी उसे राशन व अन्य सामग्री की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। दुर्गी देवी के बेटे व बहु की आसमानी बिजली गिरने से कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी वह पिछले कई वर्षों से झोपड़ी में अकेली रहती है। इसके अलावा युवकों ने रतन सिंह व प्रीतम  के घर  भी राशन देने पहुंचे रतन सिंह व प्रीतम की स्थिति अति दयनीय है यह दोनों परिवार काफी गरीब है राशन मिलने पर इन्होंने युवक मंडल का आभार प्रकट किया। युवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ए विजय ,संदीप नेगी, सतीश कमल व हरिचंद आदि ने बताया कि हम लोग अपने जरूरतमंद की मदद करने आगे आए है, युवक मंडल ने राशन वितरित करने की प्रशासन से भी अनुमति ली है। इन्होंने बताया कि इसके बाद वह पूरे पंचायत में सेनेटाइजेशन करने का कार्य करंगे। इसके अलावा सर्विसिंग टीम द्वारा नौहराधार, हरिपुरधार आदि बाजारों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा हैं। सर्विसिंग टीम द्वारा हप्ते में दो बार सेनेटाइजेशन किया जाता हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App