इंडोर गेम्ज खेलने को प्रेरित किए छात्र

By: May 28th, 2020 12:02 am

जालंधर – सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा कोविड-19 के चलते छात्रों को घरों में इंडोर गेम्ज के लिए प्रेरित किया गया। इस संबंध में स्कूलों की ओर से छात्रों को कुछ टास्क दिए गए, जो उन्हें घर के अंदर रहकर ही पूरे करने थे। इसके इलावा उन्हें कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो व सांप-सीढ़ी आदि गेम्ज आभिभावकों के साथ खेलने को कहा। इन गतिविधियों में छात्र बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि लॉकडाउन के चलते बच्चे घरों में बंद हैं। बच्चे चंचल होते हैं और उन्हें एक जगह रोक कर रखना अभिभावकों के लिए कठिन होता है। इसी के मद्देनजर यह गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसके अलावा उन्हें पढ़ाई के साथ जोड़े रखने के लिए भी ऑनलाइन होम वर्क करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए भी छात्रों को घरों में रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App