कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी मार गिराए

 श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में शनिवार सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कुलगाम जिला के वानपोरा में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने  बताया कि सुरक्षा बलों के जवान गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे

पाक ने तोड़ा संघर्ष विराम

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

पाकिस्तानी जासूस पकड़ा

मुंबई। मुंबई पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक फर्जी टेलिफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। साथ ही कथित जासूस को गिरफ्तार किया, जो मुंबई से कॉल डाइवर्ट करने की सुविधा देता था।