चंबा में कोरोना योद्धाओं को सम्मान

By: May 30th, 2020 12:15 am

चंबा-जिला भाजपा चंबा की ओर से शुक्रवार को पार्टी कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मीडिया कर्मियों का कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मान किया गया। इस दौरान विभिन्न समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों व बेब पोर्टल के मीडिया कर्मियों को स्मृति चिंह व सेनेइजर देकर सम्मानित किया गया। मीडिया कर्मियों को सम्मानित करने की रस्म जिला भाजपा प्रधान योगराज शर्मा ने की। उन्होंने साथ ही चंबा प्रेस क्लब को अपनी ओर से ग्यारह हजार रूपए की राशि का चेक भी भेंट किया। समारोह के दौरान योगराज शर्मा ने चंदू लाल ठाकुर को जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के पद नियुक्ति की घोषणा भी की। समारोह के दौरान मंच का संचालन जिला भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर ने किया। जिला भाजपा प्रधान योगराज शर्मा ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान मीडिया कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए देशहित में अपना अहम योगदान दिया है, वे अविस्मरणीय है। लाकडाउन की अवधि में मीडिया कर्मियों ने लोगों को देश व विदेश की घटनाओं को समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों के माध्यम से पहुंचाया। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार के फैसलों के प्रचार- प्रसार में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के इस कार्य को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से भाजपा की ओर से कोरोना महामारी के दौरान उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले चिकित्सीय स्टाफ, पुलिस जवानों और सफाई कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मान दिया जाएगा।  इस मौके पर एससी/एसटी निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव जय सिंह, वरिष्ठ भाजपाई महाराज कृष्ण बडयाल, जिला सचिव दिनेश शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष चंबा विनोद कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसबीर नागपाल, नगर परिषद चंबा के उपाध्यक्ष मनेंद्र पुरू व पूर्व भाजयुमो जिला प्रधान विनायक रैणा भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App