ज्योतिष हेल्पलाइन

By: May 2nd, 2020 12:05 am

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?

                                            -रूपेंद्र, ऊना

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति का योग तो बनता है, इसके बावजूद संतान प्राप्ति की ज्यादा संभावनाएं 2021 और 28 नवंबर, 2022 से पहले बनती हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा?   

                                       – मोनिका, सोलन

आपके पंसदीदा विवाह के संकेत तो कम ही बनते हैं, इसके बावजूद विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान जरूरी है। शीघ्रता के लिए नीलम पहनें।

मेरी नौकरी में बदलाव कब होगा?                                                                                                        – विकास, शिमला

आपकी नौकरी में बदलाव की संभावनाएं अगस्त 2021 में बन रही हैं और यह बदलाव आपके लिए बेहतर रहेगा। अच्छे परिणाम अनुभव करने के सफेद जिरकन और मोती पहनें।

क्या विदेश में मेरे स्थायी निवास की कोई संभावनाएं बनती हैं?        

                                                   – ईशांत, सोलन

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, लेकिन इसके संकेत 2021 और 2022 के मध्य बन रहे हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?         

                        – चेतन, मंडी

आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा, लेकिन इसके बावजूद आपको कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। आपके विदेश जाने के संकेत भी बन रहे हैं। सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत, नई दिल्ली-17 फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App