ज्योतिष हेल्पलाइन

By: May 9th, 2020 12:03 am

क्या विदेश में स्टडी की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?

                                            -सुमंत, शिमला

आपके लिए विदेश जाना इतना आसान नहीं होगा, इसके बावजूद आपकी स्टडी की संभावनाएं भी बन रही हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

क्या विदेश में मेरा स्थायी निवास होगा?   

                                       – कर्ण वालिया, ऊना

आपके विदेश जाने के संकेत 17 सितंबर 2022 में बनते हैं, इसके बावजूद 2021 के अंतिम चरण में भी विदेश जाने के चांस मिलेंगे। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन पहनें।

मेरा विवाह कब होगा?                                                                                                        – मिनी भाटिया, सोलन

आपकी विवाह होने की संभावनाएं अगस्त 2021  और 2023 के मध्य बन रही हैं। विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान जरूर कर लें। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा या तय किया हुआ होगा?        

                                                – वैभवी, सुंदरनगर

आपके पसंदीदा विवाह के संकेत नहीं बनते हैं, लेकिन विवाह 28 और 30 की उम्र में होने की संभावनाएं बन रही हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मुझे नौकरी कब मिलेगी?         

                        – नवदीप, कांगड़ा

समय अभी अक्तूबर 2023 और विशेषकर अप्रैल 2022 तक संतोषजनक नहीं है, इसके बावजूद 2021 और 2022 के मध्य आपको कार्य के कुछ अवसर मिलेंगे। सफेद जिरकन अपने दाएं हाथ में पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत, नई दिल्ली-17 फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App