ज्योतिष हेल्पलाइन

By: May 16th, 2020 12:05 am

क्या मेरी नौकरी में बदलाव की कोई संभावनाएं बनती हैं?

                                            -दिनेश, नाहन

आपकी नौकरी में बदलाव की संभावनाएं 2021 में बन रही हैं और यह बदलाव आपके लिए बेहतर रहेगा। सफेद जिरकन और मोती पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मुझे सफलता व्यवसाय या तकनीकी क्षेत्र में मिलेगी?   

                                       – संजीव, कांगड़ा

आप कुछ समय के लिए नौकरी करेंगे, लेकिन इसके बावजूद आप व्यवसाय को प्राथमिकता देंगे। 2021 के अंतिम चरण में आपको कार्य के कुछ अवसर मिलेंगे। शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?                                                                                                             – दीपक, हमीरपुर

आपका भविष्य बहुत अच्छा होगा, इसके बावजूद आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश में स्थायी निवास के संकेत भी बन रहे हैं। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए पन्ना पहनें।

मेरी बेटी का विवाह कब होगा?        

                                                   – गीता, शिमला

आपकी बेटी के विवाह के संकेत 18 अगस्त, 2020 और 17 अगस्त, 2022 के मध्य बन रहे हैं। 2021 में इसके ज्यादा संकेत बन रहे हैं। बेहतर परिणामों के लिए उसे सफेद जिरकन और मोती पहनाएं।

मेरी आर्थिक स्थिति कब बदलेगी?         

                        – अमन, मंडी

समय अभी 2021 तक संतोषजनक नहीं है, परिस्थितियां इसके बाद बदलेंगी। इस दौरान अपने प्रयासों में कमी न आने दें।  पन्ना और फिरोजा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत, नई दिल्ली-17  फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App