ज्योतिष हेल्पलाइन

By: May 23rd, 2020 12:04 am

मेरी आर्थिक स्थिति कब सुधरेगी?

                                            -नीरज, सोलन

समय अभी नवंबर 2022 तक संतोषजनक नहीं है इसलिए आपको अभी मेहनत करनी पड़ेगी। सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

क्या मुझे एमबीए में प्रवेश मिलेगा?   

                                       – शीतल, हमीरपुर

समय अभी आपके अनुकूल है, इसके बावजूद 2021 के अंतिम चरण में आपका सपना पूरा हो सकता है। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?                                                                                                        – रंजू , शिमला

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं 2021 और 2023 के मध्य बन रही हैं। 2022 में भी संतान योग बन रहा है। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

क्या विदेश में नौकरी की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?        

                                       – विशाल अग्रवाल, कांगड़ा

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। 2022 और 2023 के मध्य आपको विदेश जाने के चांस मिलेंगे। शीघ्रता के लिए सफेद जिकरन और लाल मूंगा पहनें।

मेरा विवाह कब होगा और वैवाहिक जीवन कैसा होगा?         

                        – ममता, ऊना

आपकी कुंडली के 9वें भाव में मंगल और राहु की गोचर दृष्टि ठीक नहीं है, इसलिए विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान जरूर करें।  सुखी वैवाहिक जीवन के लिए नीलम पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत, नई दिल्ली-17 फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App