ज्योतिष हेल्पलाइन

By: May 30th, 2020 12:05 am

भविष्य में मेरा करियर कैसा होगा?

                                            -दीपक, शिमला

समय अभी नवंबर 2022 तक संतोषजनक नहीं है इसलिए आपको अभी कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। करियर की सही दिशा 29 की उम्र में बनेगी। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

क्या विदेश में पढ़ाई की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?   

                                        – अमित, मंडी

आपकी कुंडली में विदेश यात्रा का योग तो बनता है, इसके बावजूद आप कुछ समय के लिए ही विदेश जाएंगे। बेहतर परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा?                                                                                                            – दिनेश , कांगड़ा

आपके घर बनने की संभावनाएं 2021 और 2023 के मध्य बन रही हैं। 2022 के अंतिम चरण में भी घर बन सकता है। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मेरा विवाह कब होगा?        

                                               – अनुराधा, हमीरपुर

आपके विवाह के संकेत 2021 और 2023 के मध्य बन रहे हैं, इसके बावजूद विवाह 25 और 27 की उम्र में होगा। शीघ्रता के लिए सफेद जिकरन और लाल मूंगा पहनें।

मुझे सफलता व्यवसाय या नौकरी में मिलेगी?          

                        – संजीव, ऊना

आप नौकरी कुछ समय के लिए ही करेंगे, इसके पश्चात आप व्यवसाय को ही प्राथमिकता देंगे। बिजनस में आप खूब सफलता पाएंगे। परिणामों में शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, डीएससी-257, पहली मंजिल,डीएलएफ साउथ कोर्ट माल, साकेत, नई दिल्ली-17 फोन नं. 011-47033152, 40532026


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App