ज्योति कपूर को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से खुश

By: May 29th, 2020 12:05 am

पंडोह – भाजयुमो नेता ज्योति कपूर को भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर इलाके के लोग खासे उत्साहित हैं। ज्योति कपूर की ताजपोशी होते हो बधाई देने वालों का तांता लग गया। ज्योति कपूर ने इस अवसर पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जगत प्रकश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पार्टी प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया है। वहीं पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, बलदेव ठाकुर, अमर सिह ठाकुर, भगत राम वर्मा, नेत्र ठाकुर, भूप ठाकुर, चैने राम, रेखा, भादर सिह ठाकुर, देव राज, नेत्र ठाकुर, जोगेश्वरी देवी, नूर हुसैन, मनोहर कपूर, तोत राम ठाकुर, नरेश ठाकुर, प्रितम ठाकुर और रोशन चौधरी सहित अन्य लोगों ने ज्योति कपूर को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App