तकनीकी कर्मचारी की मौत पर बवाल

By: May 30th, 2020 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, महामंत्री नेकराम ठाकुर ने कुल्लू के ढालपुर, भुट्टी चौक पर बिजली कार्य करते हुए 32 वर्षीय मान सिंह की करंट लगने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। संघ ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App