प्रदेश से चंबा में पहुंचे 119 लोग क्वारंटाइन

By: May 25th, 2020 12:15 am

चुवाड़ी –जिला चंबा के प्रवेश द्वार सांझी नाला पुलिस चेक पोस्ट के जरिए रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से 119 लोग जिला चंबा पहुंचे। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों सहित बद्मी एरिया के 66 लोगों ने भी जिला चंबा में प्रवेश किया। इनमें 56 लोग देश के विभिन्न राज्यों व बद्मी के दस लोग हैं। इनमें 24 को बार्डर क्वारंटाइन किया गया है, जबकि 640 को सटिरिकटली होम क्वारंटाइन में भेजा गया है। सांझी नाला पुलिस चेक पोस्ट में देश के विभिन्न राज्यों से जिला चंबा पहुंचने वालों दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। इसका बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार के मुताबिक जरूरत पड़ने पर 31 मई को राज्य की सीमाएं सील करने के निर्देश को भी जानकार लोगों ने अपने घरों के लिए रूख करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते चेक पोस्ट पर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या का आंकड़ा बढा है। उधर, सांझी नाला पुलिस चेक पोस्ट के प्रभारी नायब तहसीलदार आशीष ठाकुर ने समाचार की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App