फेसबुक का वॉयस कॉल के लिए नया ऐप

By: May 29th, 2020 12:06 am

फेसबुक दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स में से एक हैं। कंपनी यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए फीचर्स और सर्विसेज ऐड करती रहती है। आपको कंपनी के फेसबुक मैसेंजर के बारे में जरूर जानकारी होगी। इसके जरिए टेक्स्ट और ऑडियो/वीडियो कॉल्स किए जाते हैं। अब कंपनी ने वॉयस कॉलिंग के लिए एक डेडिकेटेड ऐप कैचअप की घोषणा की है। मैसेंजर की तुलना में कैचअप में जो खास अंतर है, वो ये है कि इसमें यूजर की एवेलिबिटी स्टेटस को देखा जा सकता है। इस ऐप के जरिए आप एक स्टेटस लगा सकते हैं, जिससे कॉलर जान पाएगा कि उस समय आप बिजी हैं या एवेलेबल हैं। कंपनी ने जानकारी इस ऐप को स्टैंडर्ड फोन कॉल्स में जो कमियां हैं (यूजर की उपलब्धता) उसे दूर करने के लिए डिवेलप किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस ऐप के जरिए बेहतर ग्रुप कॉलिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। फेसबुक ने ये भी जानकारी दी है कि इस ऐप को पिछले कुछ समय से डिवेलप किया जा रहा था, हालांकि अब कंपनी के इंटरनल आर एंड डी डिपार्टमेंट ने इसे डिवेलप कर लिया है।

आठ लोगों को एक साथ कॉल कांटैक्ट्स लिस्ट से कनेक्टिड

कैचअप ऐप की मदद से आप एक साथ आठ लोगों को वॉयस कॉल कर सकते हैं। यह ऐप आपके कांटैक्ट्स लिस्ट के आधार पर काम करता है। इस ऐप के जरिए आप पर्सनल कॉल तो कर ही सकते हैं. इसके साथ ही दूसरे चैट एप्लिकेशन की तरह यूजर्स इसमें दोस्तों और रिश्तेदारों के ग्रुप भी बना सकते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App