बालिका आश्रम भवन को बनाया संस्थागत क्वारंटीन सेंटर

By: May 30th, 2020 12:12 am

सुन्नी । शिमला ग्रामीण के सुन्नी विश्राम गृह संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में बाहर से वापस आने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर तक संबंधित केंद्र में लोगों की संख्या नौ हो गई। जानकारी के अनुसार इनमें चार लोग तहसील सुन्नी, तीन लोग करसोग के शाकरा एवं दो लोग लुहरी जल विद्युत परियोजना से संबंधित हैं। प्रशासन के अनुसार सभी लोगों को पूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। साथ ही यहां रहने वाले लोगों पर कड़ी नजर भी रखी जा रही है। बता दें कि सुन्नी में लोक निर्माण विश्राम गृह के अलावा बालिका आश्रम भवन को संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है। सुन्नी तथा आसपास एवं साथ लगती करसोग तहसील की पंचायतों से बाहर रहने वाले लोगों को वापस आने पर क्वारंटाइन करने के लिए चयनित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App