बेटे ने लगाया फंदा… पिता ने निगला जहर

अंब के अठवां गांव में दोस्तों संग घूमने से रोका, तो युवक ने किया सुसाइड, गम में बाप ने खा लिया सल्फास

अंब –थाना अंब के तहत अठवां में बुधबार का दिन एक परिवार के लिए काल का ग्रास बन गया। इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो पिता ने सदमे में आकर जहरीला पदार्थ निकल लिया। उनकी भी नाजुक हालत बनी हुई है।  मृतक युवक की पहचान लवनीत (19) पुत्र हुकम सिंह निवासी अठवां के रूप में हुई है।  बुधबार दोपहर को घर के अन्य सदस्य बाहर बेठे हुए थे। बेटा कमरे के अंदर था। इसी बीच कमरे के अंदर पंखे के लिए लगाए गए हुक के साथ चुनरी बांध अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों की सहायता से युवक को अंब हास्पिटल पंहुचा दिया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच अपने इकलौते बेटे के मृत होने के सदमे में डूबे पिता हुकम सिंह (65) पुत्र बसंत सिंह ने सल्फास की दवाई निकल ली। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय हास्पिटल ऊना रैफर कर दिया गया है। मृतक की एक विवाहित बहन है। युवक एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसके पिता मेहनत मजदूरी करते है। मृतक लड़का घर से बाहर दोस्तों के साथ घूमने की जिद्द कर रहा था, लेकिन कोरोना वायरस की बीमारी के चलते परिजन उन्हें बाहर भेजने के लिए सहमत नहीं हुए। इससे पहले भी मृतक कई बार आत्महत्या कर लेने की बात से परिजनों को डराता रहता था। बुधबार को भी परिजनों को उसने कुछ इसी प्रकार की धमकी देकर दी, लेकिन परिजनों ने इसे रूटीन की बात समझते हुए गहराई में नहीं लिया। मृतक प्लस टू करने के बाद घर पर ही रह रहा था। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया की फंदा लगाने से एक युवक की मौत हुई है। बेटे के सदमे के बाद पिता ने भी जहरीला पदार्थ निकल लिया है।