राहत भरी खबर : एक दिन में 10000 से ज्यादा मरीज ठीक

By: May 30th, 2020 12:02 am

नई दिल्ली – कोरोना के मोर्च पर एक तरफ कई डरा देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत भरी खबर आई। शुक्रवार को एक ही दिन में 10944 लोग कोरोना से मुक्ति पा गए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आठ हजार 8381 लोग ठीक हुए। इसके बाद तमिलनाडू में 765, गुजरात में 608 और दिल्ली में 351 मरीज ठीक हुए। वहीं, एक तथ्य और सामने आया कि तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में जितने मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उनसे ज्यादा ठीक हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश में 66, राजस्थान में 60 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 59 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां भी महाराष्ट्र 31 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App