शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के अंतर्गत 33 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म करने का आरोप  लगाया है।  पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत मे महिला ने बताया है कि माजरा क्षेत्र का एक 24 वर्षीय युवक पिछले काफी समय से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा है और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन अब जब शादी की बात आई है तो वह मुकर गया है। बताया जा रहा है कि महिला तलाकशुदा है तथा उसके पास 15 साल का बेटा भी है।  थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। फिर भी पुलिस इस मामले में सभी तथ्यों की छानबीन कर  रही है।