सत्ता हासिल होते ही खुला भ्रष्टाचार

By: May 30th, 2020 12:01 am

शिमला – भाजपा के बेड़े में भ्रष्टाचार के छेद होने के बाद अब इसके कई मुसाफिर सुरक्षित ठिकानों की ओर छलांगें लगाने लगे हैं, क्योंकि उनको लग रहा है कि सत्ता सुख का यह बेड़ा कभी भी डूब सकता है। यह बात राज्य कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के आधे कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि हैल्थ में बेखौफ चल रहे भ्रष्टाचार ने पहले स्वास्थ्य मंत्री की विकेट उड़ाई, फिर सफाई, दुहाई व बचाव के प्रयासों ने कई अफसरों को बली का बकरा बनाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App