सूर्यदेव ने निचौड़ा ऊना

By: May 28th, 2020 12:15 am

पारा 43.4 के पार पहुंचा, निंबू पानी-जूस की बिक्री जाराें पर

ऊना –जिला ऊना में बुधवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान रोज रिकार्ड तोड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23. तक पहुंच गया है। जबकि बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिन के समय चल रही लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। कोरोना वायरस के चलते लोग मास्क लगाकर बाहर निकल रहे है, लेकिन भारी गर्मी में मास्क लगाना भी मुसीबत बन गया है। भीष्ण गर्मी पड़ने से छोटे बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल हो रहा है। दिन के समय पंखे भी गर्म हवा छोड़ रहे हैं। वहीं रात के समय उमस से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। कुल मिलाकर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आए उछाल ने लोगों के पसीने छुड़ाकर रख दिए है। न दिन समय और न ही रात के समय लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। सूर्य देव पूरा दिन आसमान से आग बरसा रहे है। पारे में आए उछाल से मैदानी इलाके पूरी तरह से तप गए है। गर्मी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े वाहन चालकों के चेहरे झुलसा रहे है। बुधवार को भारी गर्मी के चलते बाजार सूने रहे। कर्फ्यू के दौरान ढील के समय भी बाजारों में रौणक कम ही देखी गई। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग निंबू पानी, गन्ने का रस, जूस आदि का सहारा ले रहे है। इन दिनों जूस, गन्ने का रस की बिक्री खूब हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार है। इस संबंध में जिला मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App