सोनू सूद ने फ्लाइट से घर भेजे ओडिशा के 167 प्रवासी

By: May 30th, 2020 12:08 am

प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का बीड़ा उठाने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने ओडिशा के 167 मजदूरों को शुक्रवार को विमान से कोच्चि से भुवनेश्वर पहुंचाया। इन मजदूरों में 147 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। वे कोच्चि में कपड़े की सिलाई करने वाली एक फैक्टरी में काम करते थे। श्री सूद ने एयर एशिया के विमान में इन मजदूरों के जाने का इंतजाम किया था। विमान  कोच्चि से भुवनेश्वर पहुंचा। इनमें कई मजदूरों के लिए यह पहली हवाई यात्रा थी। एयर एशिया ने श्री सूद के मिशन का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रवासी मजदूरों में से एक प्रशांतो ने कहा, हम तहे दिल से सोनू सूद का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें घर पहुंचाने का इंतजाम किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App